नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Stock Market Today live 24 April 9:59 AM: घरेलू शेयर मार्केट क्रैश हो गया है। सेंसेक्स 801अंकों का गोता लगाकर 76862 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 216 अंकों की बड़ी गिरावट है। यह 23956 पर आ गया है। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को Rs.4 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सत्र के Rs.466 लाख करोड़ से गिरकर सत्र के दौरान Rs.462 लाख करोड़ हो गया। Stock Market Today live 24 April 9:32 AM: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 551 अंकों का गोता लगाकर 77112 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 147 अंकों की बड़ी गिरावट है। यह 24025 पर आ गया है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर हैं। केवल स्टेट बैंक और अल्ट्राटेक ही हरे निशान पर ह...