नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Stock Market Today Live 10:42 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज गिरावट का तूफान है। सेंसेक्स 1000 से अधिक अंक लुढ़क कर 72890 पर आ गया है। निफ्टी भी 316 अंकों का गोता लगाकर 22824 पर है। एनएसई पर केवल 773 स्टॉक्स ही हरे हैं और 2106 लाल हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 6 लाख करोड़ रुपये घटकर लगभग 476 लाख करोड़ रुपये रह गया है। Stock Market Today Live 10:12 AM: सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक करीब 2 फीसदी तक टूटे। वहीं बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, BEL, एमएंडएम, एलएंडटी, Eternal, ICICI बैंक और टाइटन समेत कई शेयरों में भी दबाव है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 भी 1 फीसदी से ज्यादा नीचे हैं। इंडिया VIX करीब 13 फीसदी उछलक...