नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Share Market Today Live 8 July 2:05 PM: सुबह से गिरावट के ट्रैक पर दौड़ रही शेयर मार्केट की गाड़ी दोपहर होते ही डीरेल हो गई। सेंसेक्स 1512 अंकों का गोता लगाकर 76668 के लेवल पर आ गया। जबकि, निफ्टी 462 अंक लुढ़क कर 23936 पर आ गया है। इस गिरावट से निवेशकों के करीब 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। Share Market Today Live 8 July 10:25 AM: शेयर मार्केट गिरावट और तेज हो गई है। सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 77605 पर आ गया है। इसमें केवल सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। इनमें भी मामूल तेजी है। जबकि, ITC, मारुति और एशियन पेंटस 2 प्रतिशत से अधिक नीचे ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी भी 175 अंक टूटकर 24223 पर आ गया है। Share Market Today Live 8 July 9:19 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज रेड जोन म...