नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार आज हाहाकार मचा हुआ है। निफ्टी 1.56 प्रतिशत या फिर 360.25 अंक की गिरावट के साथ 22780.25 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 1.52 प्रतिशत या फिर 1124 अंक की गिरावट के साथ 72771.72 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का इंट्रा लो लेवल 72,716.23 अंक रहा है। सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ इंफोसिस के शेयरों ही उछाल दर्ज की गई है। एलटी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस, टीसीएस, टाइटन, इंडिगों शेयर भी आज नीचे लुढ़क गए। Stock Market Live Updates 2.30 PM: सेंसेक्स और निफ्टी में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स ...