नई दिल्ली, जून 23 -- Stock Market Crash: भारतीय शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आने वाले समय में देखने को मिलेगी। ऐसा कहना है जाने-माने दिग्गज निवेशक और लेखक मार्क फेबर (Marc Faber) का। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार मार्क फेबर का कहना है कि भारत में गिरावट वाले सेंटीमेंट की एंट्री हो चुकी है। वो कहते हैं कि कंपनियों की कमाई आपको निराश कर सकती है। इंडियन मार्केट इस समय काफी महंगा है। ऐसे में खरीदने की शुरुआत करना ठीक नहीं होगा। यह भी पढ़ें- 1 पर 10 शेयर फ्री, कल एक्स-बोनस ट्रेड करेगी कंपनीपिछले हफ्ते आई थी Barclays की रिपोर्ट फेबर की स्टॉक मार्केट पर यह राय ऐसे वक्त पर सामने आई है जब Barclays ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार को निवेशकों के द्वारा सबसे कम पसंद किया जाने वाला मार्केट बताया था। इन रिपोर्ट्स के बीच यह भी...