नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Stock Market Today live 30 April 10:11 AM: शेयर मार्केट में गिरावट के तूफान के बीच सेंसेक्स-निफ्टी के पांव उखड़ गए हैं। सेंसेक्स 1043 अंकों की गिरावट के साथ 76453 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 344 अंकों का गोता लगकर साथ 23833 पर आ गया है। इस तूफान के बीच बजाज फाइनेंस के शेयर उड़ान भर रहा है। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 4.11% से अधिक बढ़कर Rs.969.95 हो गई है। Stock Market Today live 30 April 9:28 AM: सेंसेक्स 922 अंकों की गिरावट के साथ 76573 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 302 अंकों का गोता लगकर साथ 23875 पर आ गया है। एनएसई पर केवल 639 स्टॉक्स ही हरे निशान पर हैं। जबकि, 1986 लाल हैं। Stock Market Today live 30 April 9:20 AM: शेयर मार्केट में एक बार फिर कोहराम मच गया है...