नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.19 प्रतिशत या फिर 279.50 अंक की गिरावट के साथ 23188.60 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज मंगलवार को 1.04 प्रतिशत या फिर 777.94 अंक की गिरावट के साथ 74003.82 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, शेयर बाजार आज तीन दिन की छुट्टी के बाद खुला है। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के पीछे की वजह कच्चा तेल है। मौजूदा समय में क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है। बता दें, फेड रिजर्व की मीटिंग आज से शुरू हो रही है। जिसपर भी सबकी निगाह है। सेंसेक्स में आज बीईएल के शेयरों में सबसे अधिक 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इंडिगो, टाइटन के शेयरों का दाम भी 3-3 प्...