नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी आज शुक्रवार को 0.12 प्रतिशत या फिर 29.85 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या फिर 70.71 अंक की गिरावट के साथ 78009.25 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 7 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों आज उछाल देखने को मिली है। दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, इंडिगो, एनटीपीसी के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। एक्सिस बैंक, सनफार्मा, टाटा स्टील, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। Share Market Today Live 14 Aug 9:20 AM: शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद और गिर गया...