नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- SSC Stenographer Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और ग्रेड 'D' परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके साथ ही एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब यह परीक्षा 9 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 9 सितंबर से 12 सितंबर तक होनी थी। बता दें कि आयोग ने यह जानकारी एक नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि आयोग ने परीक्षा की तारीख बढ़ाने का कोई कारण आधिकारिक नोटिस में नहीं बताया है। SSC ने उम्मीदवारों से परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध 12 अगस्त 2026 के नोटिस को देखने के लिए कहा है।9 से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी एग्जाम 2026 का आयोजन 9, 10, 11...