नई दिल्ली, मई 24 -- SSC GD Constable Exam 2026: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के शेड्यूल में एक महत्वपूर्ण और अचानक बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जो परीक्षा पहले 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, उसे अब एक दिन पहले यानी 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा शेड्यूल में यह आंशिक संशोधन सार्वजनिक छुट्टियों के कैलेंडर में हुए बदलाव के कारण करना पड़ा है।क्यों बदली गई परीक्षा की तारीख? दरअसल, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक कार्यालय नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के तहत सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की सरकारी छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है। सरकारी छुट्टियों के इस नए बदलाव को देखते हुए एसएससी मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था और परिवहन व्यवस...