वरिष्ठ संवाददाता, मई 23 -- उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएसी) की ऑनलाइन परीक्षा में धांधली कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में प्रॉक्सी सर्वर लगाकर बाहर बैठे सॉल्वर से पेपर हल कराता था। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, एक राउटर, अभ्यर्थियों की सूची, दो प्रवेश पत्र और एक कंपनी के चार आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित बालाजी डिजिटल जोन सेंटर से की गई। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन परीक्षा-2026 में बड़े स्तर पर धांधली कराई जा रही है। सूचना...