नई दिल्ली, जनवरी 21 -- SSC CHSL Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) द्वारा आयोजित कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) टियर-1 परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आयोग जल्द ही टियर-1 परीक्षा के परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी करने वाला है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। आयोग पहले ही 8 दिसंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर चुका है और अब उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ का बेसब्री से इंतजार है।रिजल्ट का अनुमान और पिछले रुझान एसएससी के पिछले रिकॉर्ड को देखें तो आयोग आमतौर पर परीक्षा संपन्न होने के 6 से 8 सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित कर देता है। 2024 की परीक्षा का रिजल्ट ठीक 8 सप्ताह बाद आया था। इस आधार पर परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है। ...