प्रमुख संवाददाता, मई 11 -- SSC GD Constable Exam : पुलिस ने 9 मई को एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा में चिटिंग करते छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था। रांची के पंडरा में द फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर से गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बिहार के सॉल्वर गैंग ने परीक्षा पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 13-13 लाख रुपए मांगे थे। यानी उनके साथ कुल 78 लाख रुपये की डील हुई थी। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में कोडरमा का आर्यन कुमार, हजारीबाग का राहुल कुमार, गुमला का रवि रंजन कुजूर, बिहार के मधुबनी का ऋषिकेश यादव, पटना के कन्हाईपुर का राजकुमार और बिहार के ही अरवल स्थित मेहंदिया की अनु कुमारी शामिल है। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा देने के तीन दिन बाद गैंग ने अभ्यर्थियों से दो-दो लाख रुपए देने के लिए कहा था। शेष 11 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.