SSB के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली से उड़ाया, इंडो- नेपाल बॉर्डर पर तैनाती थी
महाराजगंज, नवम्बर 8 -- खनुआ (महराजगंज) हिन्दुस्तान संवाद: भारत-नेपाल सीमा के खनुआ बीओपी पर तैनात 66वीं वाहिनी एसएसबी जवान मनजीत कुमार ने शनिवार की देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से एसएसबी कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसबी व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गउ। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर निवासी मनजीत कुमार खनुआ बीओपी पर तैनात थे। शनिवार को आधी रात बाद तकरीबन 1:40 बजे वह खनुआ बीओपी पर ड्यूटी दे रहे थे। साथ ड्यूटी पर तैनात जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर जवान सन्न रह गए। मनजीत कुमार गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें गोली लगी थी। उनका शरीर खून में सन गया था और वह तड़प रहे थे। जवानों ने घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.