नई दिल्ली, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पड़ने वाली राम नवमी आज पूरे देश में मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्री राम का जन्म चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर ही हुआ था। हर साल इस दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में भीड़ दिखने लगती है और घरों में भी लोग पूजा-पाठ करते हैं। इस बार तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन था, क्योंकि नवमी दो दिन पड़ रही थी, लेकिन उदया तिथि के हिसाब से आज यानी 27 मार्च को ही राम नवमी मानी जा रही है।कब करें पूजा, क्या है सही समय राम नवमी पर दोपहर का समय सबसे अहम माना जाता है। कहा जाता है कि इसी समय भगवान राम का जन्म हुआ था। आज मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा। इसी टाइम के बीच पूजा करना अ...