नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- SRH vs LSG Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच आईपीएल 2026 का 10वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की दोपहर साढ़े तीन बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ंत होगी। टॉस तीन बजे होगा। ईशान किशन की अगुवाई वाली एसआरएच मौजूदा सीजन में तीसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि, ईशान ब्रिगेड अपने होम ग्राउंड में पहली बार खेलेगी। एसआरएच को आरसीबी के खिलाफ हार और केकेआर के सामने जीत मिली। हैदराबाद अंक तालिका में फिलहाल पांचवें स्थान पर है। वहीं, ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली लखनऊ टीम का दूसरा मैच है। उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली रविवार को जीत की तलाश में होगी जबकि एसआरएच की नजर होम ग्राउंड पर धमाल मचाने पर होगी। आइए, एक नजर हैदराबाद स्टेडियम की...