हैदराबाद, अप्रैल 13 -- कप्तान ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी के बाद डेब्यू कर रहे प्रफुल्ल हिंगे (34 रन पर चार विकेट) और शाकिब हुसैन (24 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से शिकस्त दी। हिंगे ने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट कर अपने पदार्पण को यादगार बनाया। सनराइजर्स ने किशन की आतिशी पारी के बाद आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छह विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 19 ओवर में 159 रन पर आउट कर दिया। रॉयल्स की यह पांच मैचों में पहली हार है, जबकि सनराइजर्स की ...