नई दिल्ली, जून 21 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। अनुपमा और प्रेम के बीच एक बार फिर दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है। श्रुति ने एक बार फिर प्रेम को प्यादे की तरह इस्तेमाल किया है। उसे लूजर वाले टैग का डर दिखाकर शाह निवास में चोरी करने भेज दिया है। चोरी पैसों की नहीं, बल्कि उस डायरी की, जिसमें अनुपमा ने अपनी सभी खास रेसिपी और जरूरी बातें लिखी हुई हैं। लेकिन क्या यह चोरी कामयाब हो पाएगी?प्रेम को रंगे हाथों पकड़ेगी अनुपमा? दरअसल सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इधर प्रेम किचन में अनुपमा की डायरी खोजता फिर रहा है, और उधर लीला बा अनुपमा को सबके लिए लड्डू लाने के लिए कह देती है। अनुपमा जवाब देती है कि उसने लड...