नई दिल्ली, जून 3 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कोठारी हाउस में जमकर तमाशा होगा। वसुंधरा कोठारी अपनी पोता बहू परी पर प्यार और पैसा दोनों लुटाएगी। श्रीनाथ जी की आरती करवाकर वह उसे डायमंड नेकलेस गिफ्ट करेगी। इतना महंगा हार अपनी बहू को मिलता देख मीता ललचाने लगेगी और अनिल से उसकी कीमत पता करवाने को कहेगी। लेकिन माहौल तब थोड़ा गर्म हो जाएगा जब परी वसुंधरा से कुछ दिन के लिए शाह हाउस जाने को कहेगी। हमेशा की तरह वसुंधरा फौरन अनुपमा और शाह हाउस वालों के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर देगी।अनुपमा पर लांछन लगाएगा कोठारी परिवार परी जब जिद करेगी तो वसुंधरा कोठारी अनुपमा और उसके परिवार को अपनी दुश्मन के साथ-साथ गरीब और न जाने क्या-क्या कह देगी। इसी बीच श्रुति, प्र...