नई दिल्ली, मई 17 -- Anupamaa 17 May Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। रविवार के धमाकेदार एपिसोड के बाद सोमवार को अब मेकर्स वट सावित्री व्रत पर एक स्पेशल एपिसोड टेलीकास्ट करेंगे। इस खास एपिसोड की एक झलक मेकर्स ने जारी की है, इसमें दिखाया गया है कि पूरा कोठारी परिवार साथ मिलकर वट सावित्री का प्रत रखेगा और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेगा। स्पॉयलर वीडियो में मीता, ख्याति, राही, श्रुति और प्रेरणा समेत लीला, परी और बाकी औरतों को भी वट सावित्री के व्रत की पूजा करते हुए दिखाया गया है।अनुपमा को आएगी एक अजीब सी गंध प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि इधर सभी औरतें एक बड़े से बरगद की पूजा कर रही हैं और उसकी परिक्रमा करते हुए उसके चारों तरफ एक धागा बांध रही हैं। इधर अनुपमा अपने रेस्त्रां क...