नई दिल्ली, जुलाई 21 -- अनुपमा सीरियल की कहानी आगे काफी दिलचस्प मोड़ लेती नजर आ सकती है। शो के हालिया एपिसोड में दिखाया गया है कि अंश जाकर अनुपमा के सामने अपने दिल की बात रखेगा। वह बताएगा कि कैसे लीला लगातार प्रेरणा और अंश को परेशान कर रही हैं। अंश बताएगा कि लीला पूरे वक्त प्रेरणा को ऐसा जताती रहती है कि वह गलत है और बाहर वाली है। वह कहेगा कि लीला का लगातार यह कहना कि यह उसका घर है और उसके ही नियम यहां चलेंगे, यह प्रेरणा को अपनेपन की बजाए पराया होने का अहसास कराता है।अंश बताएगा अनु को दिल की बात अंश जब कहेगा कि बड़े लोग यह सोच कैसे छोटों पर थोप सकते हैं कि वो जरा सा भी नहीं बदलेंगे और सारे एडजस्टमेंट छोटों को करने पड़ेंगे। अंश कहेगा कि अगर कल को यही बात प्रेरणा लीला बा से कह दे तो? इस पर अनुपमा कहेगी कि वह बिलकुल सही कह रहा है और लीला को ख...