नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अंश और प्रांशी चोटिल हो जाएंगे और क्योंकि मामला सीरियस होगा इसलिए अनुपमा का परिवार अंश को प्रांशी के बारे में नहीं बताएगा। क्योंकि उन्हें लगेगा कि अगर अंश को बताया तो वह बहुत ज्यादा परेशान हो जाएगा। उधर कोठारी परिवार भी प्रांशी की तबीयत को लेकर बहुत चिंतित होगा। वसुंधरा कोठारी पंडित जी को बुलाएंगी और घर में पूजा-पाठ रखवाने की बात करेंगी।प्रांशी को बचाने के लिए एकजुट हुए दोनों परिवार पंडित जी बताएंगे कि वसुंधरा कोठारी के परिवार को अपने समधियाने के साथ मिलकर जप करना होगा। अनुपमा की फैमिली भी इस बात के लिए मान जाएगी, क्योंकि यहां मामला दोनों परिवारों का होगा। जब दोनों फैमिली एकजुट होंगी तभी घर के बा...