नई दिल्ली, मार्च 18 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में लीप के बाद से कहानी बिलकुल नए कलेवर के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है। अनुपमा को दिग्विजय के सावी विला में ठिकाना मिल तो गया है, लेकिन यहां रहना उसके लिए बिलकुल आसान नहीं है। दिग्विजय का सख्त रवैया जहां कई बार अनुपमा के लिए मुश्किल बन जाता है वहीं उसके अतीत के जख्म अभी भी उसे टीस देते हैं। अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने जारी कर दिया है, जो बताता है कि कहानी में आगे हमें कौन से ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं।सावी विला में बनेगा यह अजब इत्तेफाक नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि एक रोज जब दिग्विजय बंकु को आवाज देते हुए आएगा तो अनुपमा उसे बताएगी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वो आराम कर रहा है। अनुपमा...