नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- Anupamaa Spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि मोहल्ले की एक लड़की का गड्ढे में पांव पड़ जाने की वजह से वो बुरी तरह गिर पडे़गी और फिर सभी लोग अनुपमा से कहेंगे कि वो रजनी ताई से बात करके सड़कें ठीक करवाए। अनुपमा को यह बात रजनी से कहने लायक लगेगी और वह उसके ऑफिस जाकर उससे मिलेगी। उसके साथ में भारती भी गई होगी, लेकिन भारती से जुडा एक और ट्विस्ट आने को है।भारती बताएगी अनुपमा को दिल की बात बुधवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से बात करते वक्त भारती बताएगी कि उसकी सहेली की शादी होने वाली है, लेकिन उसके चेहरे पर एक मायूसी होगी। पूछने पर भारती बताएगी कि उसके घरवाले जब भी फोन करते हैं तो पूछते रहते हैं कि वो शादी कब करेगी। अनुपमा भारती की बातें सुन ही...