नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें दिखाया गया है कि कुकिंग कॉम्पटिशन में एक महाट्विस्ट आने वाला है। जी नहीं, हम प्रेम कोठारी की टीम में माही की एंट्री की बात नहीं कर रहे हैं। दरअसल मेकर्स अनाउंस करेंगे कि शो में एक नहीं बल्कि दो-दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। अब सवाल यह है कि ये दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कौन होने वाले हैं? इस सवाल का जवाब भी इसी एपिसोड में मिलेगा।टीम में कौन लेगा माही की जगह? कहानी में आगे आने वाले ट्विस्ट जानने से पहले यह जान लीजिए कि अगर माही ने अनुपमा की टीम छोड़ दी है तो फिर उसे रिप्लेस कौन करने वाला है? सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे ...