नई दिल्ली, जून 27 -- अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड कई सारे सवाल लेकर आने वाला है, जिनके जवाब जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। होगा यह कि गौतम गांधी अपने वादे का पक्का निकलेगा और वह अनुपमा के परिवार से ऐसी दुश्मनी निभाएगा कि हर कोई हक्का बक्का रह जाएगा। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी और गौतम ऐसी स्थिति पैदा कर देगा कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको कौन से महाट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।अंश की मेहंदी में आएगा महाट्विस्ट मेकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि शाह हाउस में धूमधाम से अंश-प्रेरणा की मेहंदी सेरिमनी चल रही होगी। सभी बहुत खुश होंगे। नाच गाना चल रहा होगा। प्रेरणा ने अपनी हथेली पर...