नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- SpiceJet Crisis: एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (spicejet) इस समय गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है और उसने दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में साफ कहा है कि अगर उसे तुरंत Rs.144.5 करोड़ जमा करने के लिए मजबूर किया गया, तो कंपनी कॉलप्स (Collapse) यानी पूरी तरह से तबाह हो सकती है। यह मामला कंपनी और कलानिथी मरन (Kalanithi Maran) की कंपनी काल एयरवेज (KAL Airways) के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा है। बता दें कि 2015 में हिस्सेदारी ट्रांसफर के बाद पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो अब तक कोर्ट में चल रहा है। यह भी पढ़ें- 5 साल में 1200% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक आज 6% उछलाकंपनी के कैश फ्लो पर भारी दबाव स्पाइसजेट (Spicejet) का कहना है कि उसकी हालत पहले से ही खराब है। पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से फ्लाइट्स प्रभावित ...