नई दिल्ली, जून 9 -- एलन मस्क की दुनिया की सबसे बड़ी निजी अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के प्रस्तावित IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, करीब 75 अरब डॉलर के इस मेगा IPO को निवेशकों से उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रतिक्रिया मिली है और यह इश्यू पहले ही कई गुना सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं, SpaceX IPO में सीधे निवेश करना भारतीय खुदरा निवेशकों के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म, GIFT City के माध्यम से उपलब्ध FIO या लिस्ट होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश के जरिए भारतीय निवेशक SpaceX में हिस्सेदारी लेने का अवसर पा सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने अकेले 10 अरब डॉलर या उससे अधिक के शेयर खरीदने के ऑर्डर दिए हैं। SpaceX का अनुमानित वैल्युएशन ...