पटना, फरवरी 26 -- बिहार में शराबबंदी को लेकर बहस तेज है। विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ एनडीए के नेता भी लगातार राज्य में लागू शराबबंदी की समीझा कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, नीतीश सरकार ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी की समीझा नहीं होगी। पश्चिम चंपारण जिले की लौरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय बिहारी ने अब एक बार फिर शराबबंदी पर खास अंदाज में तंज कसा है। विनय बिहारी ने गीत गाकर शराबबंदी पर तंज कसा और इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद सुनील सिंह के उस बयान का भी समर्थन कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि विधानसभा तक शराब की डिलीवरी हो सकती है। विनय बिहारी ने बिहार में शराबबंदी पर कहा, 'हां, तो शराब मिलता है तब ही ना लोग हिलता है। बारात में जाने पर ना पता चलेगा। हम रात को एक बारात में गए थे। जहां 50...