नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- IND vs AFG Live 3rd T20I- इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी गुरुवार, 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इसी मैदान पर सीरीज के पहले दो मुकाबले खेले गए थे, जिसे श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7-7 विकेट के अंतर से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। भारत की नजरें आज तीसरे मुकाबले को भी अपने नाम कर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर होगी। वहीं अफगानिस्तान साख बचाने के साथ-साथ भारत के खिलाफ पहला टी20 जीतना चाहेगा। जी हां, अफगानिस्तान आज तक इस फॉर्मेट में भारत को नहीं हरा पाया है। आइए एक नजर भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत बने कप्तान, पडिक्कल, गिल और अय्यर भी संभालेंगे इन टीमो...