नई दिल्ली, मई 12 -- Sony BRAVIA 3 II Smart TV Launched: Sony ने भारतीय बाजार में अपनी नई BRAVIA 3 II Smart TV सीरीज पेश कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह टीवी सीरीज घर बैठे थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है। नई BRAVIA 3 II सीरीज में Sony का एडवांस AI XR Processor दिया गया है। इसके साथ 4K 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision, Dolby Atmos और गेमिंग के लिए कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। Sony का यह नया Smart TV खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी का मजा घर पर लेना चाहते हैं। सोनी ने इन स्मार्ट टीवी को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के साइज में लॉन्च किए हैं। नई TV सीरीज में Google TV, PlayStation 5 सपोर्ट, Dolby Vision Gaming और Voice Control जैसे स्...