नई दिल्ली, मई 25 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली की टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैट्स में रविवार रात खूनी खेल खेला गया। यहां एक सनकी व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दंपती और एक महिला की हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50 साल), विजय की पत्नी सुनीता (47 साल) और 32 साल की स्वाति के रूप में हुई है, जो मूलरूप से गांव बड़ौली की रहने वाली थी। वहीं, आरोपी ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने आधी रात को खेला खूनी खेल; गर्लफ्रेंड के पूरे प...