सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में लेखपाल ने कैंप लगाकर जमीनों का वरासत शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी दुद्धी ने इसे संज्ञान लिया और गांव में कैंप लगाकर वरासत का कार्य शुरु कराया। कैंप में 30 से ज्यादा किसानों का वरासत लेखपाल ने किया और आने वाले समय में वरासत से वंचित अन्य किसानों का भी काम होगा। म्योरपुर ब्लाक के कुलडोमरी ग्राम पंचायत में 21 मई को वरासत और पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इस खबर को हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में पेयजल के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी और...