सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के 76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से उनकी ज्वाइनिंग अटक गई है। चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रही हैं, वहीं सहायिकाओं के अभाव में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की देखभाल, पोषाहार वितरण और पूर्व प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बभनी ब्लॉक के असनहर, शीशटोला, बभनी बचरा, चैनपुर, चपकी, भीसूर, भंवर, चौना, धनवार, धनखोर, डूभा, डूमरहर, घघरा, घघरी, इकदीरी, करमघट्टी, कोड़ा, कोरची, लाम्बी, सतबहनी, सवंरा और सुंदरी समेत कुल 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका के पद रिक्त हैं। इन पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र जारी न होने के कारण चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नह...