सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की देर रात पंचमुखी मंदिर से आगे सड़क से हटकर मैदान में खड़े एक ट्रक की तलाशी लेकर 625 पेटियों में 9588 शीशी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से हिमाचल प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शराब के साथ ट्रक, दो मोबाइल फोन और लाहौरी जीरा की 1275 शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख रुपये है। चुर्क पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी तथा हिन्दुआरी, चुर्क और लोढ़ी चौकी की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान म...