सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तियरा स्टेडियम का व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण पर 6.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेज दिया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जीर्णोद्धार की योजना जीर्णोद्धार के बाद तियरा स्टेडियम आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होकर जिले की नई पहचान बनेगा और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर ...