Sonbhadra News: 53 परिवारों ने पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: बभनी, हिंदुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के पोखरा गांव में 53 परिवारों ने अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए बुधवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान ने सर्वे के दौरान उनकी पुश्तैनी कब्जे वाली जमीन अपने नाम दर्ज करा ली और बाद में कागजी आधार पर उसे दूसरे लोगों को बेच दिया। जमीन की बिक्री के बावजूद अभी तक दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र देने वालों में जगशाय, शिवनाथ, सीता, देवनाथ आदि ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1990-95 के पूर्व हुए सर्वे के दौरान राजेंद्र प्रसाद पुत्र हरी ग्राम प्रधान थे। आरोप है कि सर्वे अधिकारियों की मिलीभगत से आराजी संख्या 3412 ख, रकबा 1.0625 हेक्टेयर तथा 3413 ख, रकबा 1.2650 हेक्टेयर पर उनका नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.