सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला सीमेंट वर्क्स के सीएसआर सतत आजीविका कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कोटा ग्राम पंचायत के खटकर, अम्मा टोला और कोटा में नि:शुल्क पशु टीकाकरण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। राजकीय पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 500 से अधिक पशुओं का टीकाकरण, उपचार और दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकीय पशुपालन विभाग के डॉ. अनुभव सिंह और डॉ. विकास ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, समय से टीकाकरण, बीमारियों से बचाव और उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी। पशुपालकों को पशुओं के स्वस्थ रहने से होने वाले आर्थिक लाभ के बारे में भी जागरूक किया गया। सीएसआर प्रमुख निशा तिर्की ने कहा कि स्वस्थ पशुधन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है।...