Sonbhadra News: 500 लोगों की हुई जांच, 150 लोगों को मिले चश्में
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी के सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी में गुरुवार को सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय एवं स्नातकोत्तर विज्ञान संस्थान, चित्रकूट की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 500 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 150 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 65 मरीजों का चित्रकूट में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ डॉ. त्रिलोक सिंह और डॉ. व्यास चंद्र विश्वकर्मा ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। शिविर में बभनी, बरवाटोला, भंवर, नधिरा, संवरा, चपकी, बड़होर, असनहर, नवाटोला, पिंडारी, काचन और आरंगपानी समेत विभिन्न गांवों के लोगों ने लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.