Sonbhadra News: 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: घोरावल। पवित्र सावन माह में ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में चारों सोमवारी पर कावरियों के माध्यम से जलाभिषेक सकुशल संपन्न होने के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण कुशवाहा सहित 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधान पुजारी सुरेश गिरी एवं ग्राम प्रधान सियाराम यादव ने सभी को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह में विभिन्न जनपदों से लाखों कावरियां शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। ऐसे में घोरावल विकासखंड के सफाई कर्मचारियों ने पूरे मनोयोग से कार्य करते हुए बेहतर साफ-सफाई व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.