Sonbhadra News: 5.60 लाख की हेरोइन संग महिला गिरफ्तार
सोनभद्र, नवम्बर 5 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 56 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) संग गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी महिला अपने घर के पास मादक पदार्थ की बिक्री कर रही थी। पुलिस को 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाघाडीह के कजरदह टोला में एक महिला अपने घर के पास ब्राउन शुगर बेच रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने मय पुलिस फोर्स मौके पर दबिश दी औरआरोपी महिला रामबाई बसोर पुत्री धर्मेन्द्र बसोर उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.