सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिन्दुस्तान संवाद। धन्वंतरि पतंजलि योग संस्थान अपने चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में आगामी 31 अक्टूबर से विभिन्न खेलकूद एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में प्रयागराज के अपर पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के प्रमुख आकर्षण प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और दो किलोमीटर की पदचालन प्रतियोगिता होंगे।संस्थान की ओर से युवाओं और बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके तहत अंडर-18 बालक वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक तथा 100 और 400 मीटर रिले रेस क...