सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: कोन। स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी डॉ. नसीम अहमद को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त छह चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर कोन कस्बा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल से ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर और चिमटी बरामद की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को दोबारा जिला कारागार गुरमा भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में 30 मई को डॉ.नसीम अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अधिनियम की धारा 34 में मुकदमा दर्ज किया गया था। ग्राम खरौंधी निवासी डॉ. नसीम अहमद इस मामले में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त थे। न्य...