सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र/घोरावल, संवाददाता। ऐतिहासिक शिवद्वार धाम स्थित उमा महेश्वर मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को होने वाले जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। रविवार सुबह से ही जिले के विजयगढ़ किले के राम सरोवर तालाब और मिर्जापुर के बरिया घाट सहित विभिन्न स्थानों से जल लेकर कांवरियों का जत्था शिवद्वार धाम पहुंच गया। बोल बम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं की टोलियां मंदिर पहुंच रही हैं। प्रशासन को प्रथम सोमवार पर करीब 10 हजार कांवरियों और श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबभारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ सावन मास के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में दर्शन-पूजन करने के लिए भारी संख्या म...