सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया की जा रही है। इस संबंध में मतदेय स्थलों से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यक सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसलिए 25 अक्तूबर तक समस्याएं और सुझाव उपलब्ध कराए जा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौंड़ ने कहा कि इससे पहले राजनीतिक दलों द्वारा मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में आयोजित बैठक में दिए गए सभी सुझावों एवं प्रस्तावों का निराकरण किया जा चुका है। यह भी पढ...