सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। अवैध रूप से डीजल का परिवहन करने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने करीब 20 हजार लीटर डीजल से भरे टैंकर को जब्त किया है। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 99 हजार 600 रुपए, जबकि टैंकर की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए के साथ पुलिस ने कुल 54 लाख 99 हजार 600 रुपए की जब्ती की है। थाना प्रभारी बैढ़न अभिमन्यु द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर टैंकर को पकड़ा है जो बरगवां की ओर ले जाया जा रहा था। नोगढ़ कन्वेयर चौराहा के पास टैंकर को रोककर जांच की गई। चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम कमल यादव पुत्र शिवदयाल यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 08, सर्किट हाउस रोड मेढ़ौली थाना मोरवा बताया। टैंकर के चारों चैंबरों में डीजल भरा मिला, जिसकी मात्रा करीब 20 हजार लीटर आंकी गई। चालक कोई...