Sonbhadra News: 15 दिन से जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। लिलासी-दुद्धी मार्ग स्थित शिव मंदिर डुमरडीहा का विद्युत ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफॉर्मर खराब सूचना विभाग को दिये जाने के बाद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होना है। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप रहने से आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजकों के साथ ही ग्रामीण भी चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जले रहने से लोगों को रात तो अंधेरे में काटनी ही पड़ रही है। इसके चलते रात के अंधेरे में जहां ग्रामीणों को जंगली जानवरों के साथ विषैले जंतुओं का खतरा सता रहा है वहीं बच्चों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.