Sonbhadra News: 125 लोगों की नेत्र की हुई जांच
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। ग्राम पंचायत म्योरपुर के पतेरीटोला में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ के आवास पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 125 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि सर्जरी की जरूरत वाले 26 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए चित्रकूट स्थित नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। शिविर में डॉ. हेमराज ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान सर्जरी की आवश्यकता वाले मरीजों को चिह्नित कर उनके उपचार की व्यवस्था की गई। शिविर से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा मिली। इस पहल से मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 45 लोगों की जांच, छह में मोतियाबिंद
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.