सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 120 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 20 महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। वहीं 35 महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए। कैंप में डॉ. आराधना ने गर्भवती महिलाओं की जांच की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं लिखीं। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने तथा चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच कर उन्हें प्रसव पूर्व देखभाल के संबंध में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : धोरैया सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व श...