सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। करमा थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के करनवाह तिराहे के पास से 118 किलोग्राम गांजा केसाथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से दो कारों में गांजा छिपाकर मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। बरामद गांजा की कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने शुक्रवार को चुर्क पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया। एएसपी ऋषण रूणवाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक करमा कमलेश पाल और एसओजी की संयुक्त टीम शुक्रवार की रात करमा थाने के करनवाह तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हिन्दुआरी की ओर से आ रही दो संदिग्ध कारें पुलिस को देखकर तिराहे से लगभग 50 ...